फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Training given to 400 village heads on the third day in 20 development blocks

20 विकास खंडो में 400 ग्राम प्रधानों को तीसरे दिन दिया प्रशिक्षण

Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Training given to 400 village heads on the third day in 20 development blocks
मिर्जापुर। नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत समितियों एवं उनकी भूमिका के बारे में बताने के लिए प्रशिक्षण चल रहा। प्रशिक्षण के तीसरे दिन शनिवार को वर्चुअल माध्यम से विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र के 20 विकास खंडों के 400 नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। उप निदेशक ने (पंचायत) एके शाही ने मिर्जापुर के सिटी, लालगंज व पटेहरा, भदोही के अभोली व सोनभद्र के चतरा, दुद्धी व करमा विकास खंड के सभी ग्राम प्रधानों को संबोधित किया। प्रशिक्षण का शुभारंभ पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के संबोधन से शुरू हुआ। प्रशिक्षण में प्रवीणा चौधरी उप निदेशक पंचायत निदेशालय लखनऊ की ओर से पंचायती राज व्यवस्था तथा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के बारे में जानकारी दी गई। उपनिदेशक बरेली महेंद्र सिंह ने ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत की बैठक के संबंध में नियम तथा प्रक्रिया के बारे में बताया। इसी तरह एसएन सिंह उपनिदेशक पंचायत निदेशालय लखनऊ ने ग्राम पंचायत समितियां एवं उनकी भूमिका के बारे में प्रकाश डाला। संयुक्त निदेशक पंचायत एके शाही ने ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधानों की भूमिका एवं कर्तव्य व विधायी व्यवस्था, केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि एवं व्यय प्रक्रिया के बारे में सभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को विस्तार से जानकारी दी। सिटी विकास खंड के अर्जुनपुर स्थित पंचायत भवन पर एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्य जारी रहा। शनिवार को 22 ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित किया गया। जिगना: न्याय पंचायत नदिनी बबुरा असवांदुगरहा के 21 ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित प्रधानों को पंचायत भवन विजयपुर में प्रशिक्षण दिया गया। हलिया: गलरा पंचायत भवन पर प्रधानों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed