फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Train robber arrested, 11 mobiles recovered

ट्रेन से चोरी करने वाला गिरफ्तार, 11 मोबाइल बरामद

Fri, 28 May 2021 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Train robber arrested, 11 mobiles recovered
मिर्जापुर। जीआरपी विंध्याचल ने शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी के 11 मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रेलवे सौमित्र यादव के द्वारा ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक हरीशरण सिंह यादव थाना जीआरपी मिर्जापुर के नेतृत्व में टीम गठित की थी। जीआरपी विंध्याचल प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बृहस्पतिवार की रात को पश्चिमी छोर पर स्थित नाम पट्टिका रेलवे स्टेशन विन्ध्याचल से आगे ढाल पर एक चोर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 11 मोबाइल, एक बाइक व 400 रुपये बरामद किया। जिसकी कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। गिरफ्तार चोर के आरोपी अजय कुमार धरिकार उर्फ नच्चू निवासी चन्द्रगढ़ मुड़ैल थाना हलिया को जीआरपी ने जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि टिकट लेकर रेलवे स्टेशन डीडीयू से रेलवे स्टेशन छिवकी व रेलवे स्टेशन छिवकी से रेलवे स्टेशन सतना तक आने-जाने वाली ट्रेनों में गुटका आदि सामान बेचते हुए रात के समय यात्रियों के सो जाने पर मोबाइल फोन, हैंडबैग इत्यादि चोरी करके उतर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed