फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Trailer fell into ditch, driver died

Mirzapur News: ट्रेलर खाई में गिरा, चालक की मौत

Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Trailer fell into ditch, driver died
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बड़े मोड़ के पास बुधवार की रात करीब एक बजे अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में चरा गया। इस हादसे में ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। ट्रेलर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक की शिनाख्त कराकर परिजनों और ट्रेलर मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाने के मिश्रपुर गांव निवासी 30 वर्षीय चालक रणदीप यादव पुत्र सुभाष यादव मध्य प्रदेश से ट्रेलर पर स्टील लादकर मिर्जापुर की ओर आ रहे थे। बुधवार को देर रात ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़े मोड़ के पास अचानक ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रेलर करीब सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। ट्रेलर खाई में गिरने की तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस व स्थानीय लोगों के प्रयास से ट्रेलर में फंसे चालक रणदीप के शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रणदीप तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनसे एक पुत्री और एक पुत्र हैं। वे लगभग आठ वर्ष से ट्रक व ट्रेलर चला रहे थे। थानाध्यक्ष जितेंद्र्र सरोज ने बताया कि हादसे में मृत चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक के परिजनों व ट्रेलर के मालिक को भी हादसे की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed