फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Traffic will start on Bhadohi flyover from December 15

Mirzapur News: भदोही के फ्लाईओवर पर 15 दिसंबर से शुरू होगा यातायात

Thu, 28 Nov 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Traffic will start on Bhadohi flyover from December 15
मिर्जापुर। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में मंडलायुक्त ने भदोही में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। फ्लाईओवर पर 15 दिसंबर से यातायात शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पथरहिया स्थित सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने भदोही में जल निकासी की व्यवस्था के बारे में भी अधिकारियों से पूछताछ की। काम संतोषजनक बताते हुए उन्होंने उस प्रकरण को समाप्त करने को कहा। वीएस रोड के चौड़ीकरण के संबंध में चर्चा के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के लिए अधिशासी अभियंता ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए कार्ययोजना स्वीकृति के लिए विभागीय मुख्यालय लखनऊ भेजी गई है। इस पर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के साथ बैठक कर काम अविलंब शुरू कराने का निर्देश दिया। विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान ए प्लस ग्रेड मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। निवेश मित्र की समीक्षा के दौरान आवास विभाग से संबंधित काम की प्रगति के संबंध में पूछे जाने पर वरिष्ठ भू भौतिकविद ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में लाधिकारी ने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को अगले आदेश तक काम करने से रोका है। मंडलायुक्त ने बताया कि विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष की तैनाती हो गई है। इसलिए इस मामले का जल्द से जल्द निस्तारित कराएं। बैठकर में संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग भदोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed