{"_id":"61896b420a4188707c4c4ba3","slug":"traffic-problem-with-pressure-horn-and-hooter-mirzapur-news-vns621477486","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेशर हार्न और हूटर से यातायात में समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेशर हार्न और हूटर से यातायात में समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। लोग वाहनों में प्रेशर हार्न लगाकर चल रहे हैं। प्रेशर हार्न के चलते सड़क पर लोगों को समस्या होती है। बाइक सवार भी ट्रक वाले हार्न लगा ले रहे हैं। नगर की सड़क पर प्रेशर हार्न के प्रयोग से लोग डर जाते हैं। कई वाहनों में हूटर लगा है। परिवहन विभाग ने इनफिल्ड मोटरसाइकिल में अवैध साइलेंसर लगाने वालों पर कार्रवाई की पर यातायात माह चलने के बाद भी प्रेशर हार्न और हूटर लगाकर चलने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही ।
बाइक में प्रेशर हार्न लगाना मना है। इसके बाद भी बाइक चलाने वाले लोग ट्रक इत्यादि का हार्न लगा कर चल रहे है। बाइक सवार नगर के भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस प्रेशर हार्न का प्रयोग करते है। इससे साइकिल व अन्य सवार को लगता है कि उनके पीछे कोई बड़ी गाड़ी ट्रक आदि आ गई हैै। जिससे वह डर जाते है। ऐसे में हादसे का खतरा रहता है। इसी तरह से कार व अन्य बड़ी गाड़ियों पर सवार नेता व अन्य रसूखदार लोग हूटर लगाकर चल रहे है। हूटर लगाकर चलने से सड़क पर अन्य राहगीरों को लगता है कि पुलिस या एंबुलेंस आ रही है। पुलिस, एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा वालों को हूटर लगाने का नियम है। इसके बाद भी नेता आदि हूटर लगाकर चल रहे है। परिवहन विभाग, यातायात विभाग और पुलिस विभाग कोर्ट के आदेश पर अवैध साइलेंसर लगाने वालों का तो चालान किए, पर अब तक प्रेशर हार्न और हूटर लगाकर चलने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है, जबकि इस समय यातायात माह चल रहा है।