फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Traders demonstrated against the discrepancies prevalent in GST

Mirzapur News: जीएसटी में व्याप्त विसंगतियों के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 04 Jan 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated against the discrepancies prevalent in GST
मिर्जापुर। जीएसटी में व्याप्त विसंगतियों के खिलाफ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा कि जीएसटी का नया कानून वर्ष 2017-18 में लागू किया गया, तब से इस कानून में ऑनलाइन पोर्टल पर सुधार व संशोधन की प्रक्रिया जारी है। इसमें तमाम विसंगतियां हैं। उनका कहना था कि अधिकांश मामलों में मामूली टैक्स का अंतर होने पर भी पेनाल्टी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 18 प्रतिशत ब्याज की मांग भी नोटिस में की जा रही है। इससे व्यापारियों का शोषण हो रहा है। प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपचंद्र जैन ने कहा कि वर्ष 2017-18 और 2018-19 के आईटीसी मिसमैच मामलों में सिर्फ टैक्स का अंतर व्यापारी से लिया जाना चाहिए। पेनाल्टी और ब्याज , वर्ष 2017-18 व 2018-19 के आईटीसी मिसमैच के मामलों में नहीं लगाया जाना चाहिएए। जिला युवा अध्यक्ष आयुष सिंह ने सरकार से व्यापारियों की समस्याओं का संज्ञान में लेकर राहत दिलाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों के प्रति अविलंब जरूरी कदम नहीं उठाने पर व्यापारी सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान शरद मेहरोत्रा, पीयूष जायसवाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed