{"_id":"6ae8e26dce5c8a99c40a5fcb","slug":"traders-association-protests-against-the-harassment-of-merchants-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-164290-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में व्यापार सभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में व्यापार सभा का प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते समाजवादी व्यापार सभा के लोग। स्रोत- संवाद
- फोटो : 1
मिर्जापुर। समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को व्यापारियों की समस्याओं के लिए प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पांच सूत्रीय मांगपत्र राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम पवन कुमार गंगवार को सौंपा।
मांगपत्र में कहा गया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी जांच और सैंपलिंग के नाम पर हलवाई, किराना और परचून सहित छोटे दुकानदारों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। इससे व्यापारियों का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है।
मांग की विभाग की जांच प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनाई जाए और नियमों के तहत व्यापार करने वाले दुकानदारों का उत्पीड़न बंद कर उन्हें सम्मानपूर्वक व्यापार करने का अवसर दिया जाए।
विज्ञापन
राजगढ़ में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करने, दुकानों और घरों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, लंबित जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई।
नगर के रतनगंज रोड पर गुड्डू मिस्त्री के मकान से संगमोहाल ओवरब्रिज तक एक पटरी पर सड़क निर्माण कराने और जनपद की जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष गणेश केसरी ने कहा कि जांच के नाम पर औषधि विभाग के अधिकारी व्यापारियों का दोहन कर रहे हैं। मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ऐसा नहीं होने पर व्यापार सभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में रोहित शुक्ला, आदर्श यादव, विकास केसरी अभय यादव, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, जहांआरा, झल्लो देवी, शाहिन सिद्दकी, रुखसाना, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव आदि रहे।