{"_id":"5ecd48fd8ebc3e907f18be78","slug":"tractor-overturns-in-pond-driver-diestractor-overturns-in-pond-driver-dies-mirzapur-news-vns5267341177","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव में मंगलवार की भोर में पानी से भरे तालाब में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को तालाब से निकलवा कर शव को बाहर निकलवाया।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत ददरा भैंसाखास कैलाश पाल (30) अपनी ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी गिराने का काम करता था। मंगलवार की भोर में वह राजगढ़ तालाब के पास पहुंचा था। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी भरे तालाब में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चला रहा ट्रैक्टर मालिक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर पानी में डूबने के कारण चालक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से दूसरे ट्रैक्टर से खींचकर पलटे हुए ट्रैक्टर को हटाया गया। तब जाकर ट्रैक्टर चालक के शव बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंचे राजगढ़ चौकी प्रभारी योगेंद्र नाथ यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन बच्चों का पिता है। बच्चे अभी छोटे है। ट्रैक्टर चालक के निधन से परिवार के पालन पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।