फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tractor overturns after being hit by JCB in mine, driver dies

Mirzapur News: खदान में जेसीबी के धक्के से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Tue, 13 Feb 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturns after being hit by JCB in mine, driver dies
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नदिनी स्थित बालू खदान में ट्रैक्टर-ट्राली में जेसीबी मशीन से धक्का लगाने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। इसकी चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। लीज के कर्मचारी घायल को निजी साधन से मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के निफरा गांव निवासी सूरज कुमार (22) पुत्र राम आसरे अकोढ़ी गांव के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाते थे। सोमवार को सुबह करीब छह बजे सूरज ट्रैक्टर-ट्राली लेकर बालू लेने नदिनी खदान में गए थे। आरोप है कि ट्राली पर ओवरलोड बालू लादने के बाद पीछे से जेसीबी मशीन से धक्का देकर ट्रैक्टर को आगे बढ़ाया जा रहा था। उसी दौरान ट्रैक्टर पलट कर ट्राली की ओर चला गया। इसकी चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली हटाकर सूरज को बाहर निकाल कर लीज के कर्मचारी निजी साधन से मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। सूरज दो भाइयों में बड़ा था। मौत होने पर मां मीरा देवी, भाई नीरज और बड़ी बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंचे नदिनी चौकी के दो सिपाहियों ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। सूरज के पिता राम आसरे का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो उनको सूरज को देखने नहीं दिया गया। साथ ही गाड़ी में भी बैठने नहीं दिया गया। पिता ने विंध्याचल थाने में घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed