फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tractor overturned from bridge into Gadai river, old man died

Mirzapur News: पुल से गड़ई नदी में पलटा ट्रैक्टर, वृद्ध की मौत

Tue, 29 Aug 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturned from bridge into Gadai river, old man died
अहरौरा। थाना क्षेत्र और चंदौली जिले की सीमा पर स्थित गड़ई नदी के पुल से सोमवार को सुबह अमरा गांव की ओर से आ रहा ट्रैक्टर पीछे से आ रहे वाहन को पास देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार चार लोग घायल हो गए। शोरगुल सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने ट्रैक्टर को सीधा कराया। घटना की सूचना चंदौली के चकिया पुलिस को दी और घायलों को निकालकर इलाज के लिए सीएचसी चकिया पहुंचाया। इस हादसे में घायल एक वृद्ध की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

चंदौली जिले के चकिया थाने की पुलिस ने बताया कि नौडीहा निवासी ट्रैक्टर मालिक रामअधार ने अहरौरा स्थित एक मैकेनिक के यहां अपना मैजिक वाहन बनवाने के लिए दिया था। उसी को लेने ट्रैक्टर पर सवार होकर सोमवार को सुबह रामअधार के साथ अख्तर, राजनारायण, सुल्तान निवासी नौडिहा अहरौरा जा रहे थे। रास्ते में गड़ई नदी पर बने पुल पर ट्रैक्टर पहुंचा था, तभी पीछे से आ रहा चार पहिया वाहन को पास देने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। चालक सुल्तान ट्रैक्टर को नियंत्रित नहीं कर सका। इस हादसे में गंभीर रूप से राज नारायण (65) निवासी नौडिहा चकिया चंदौली की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। ट्रैक्टर मालिक रामअधार ने बताया कि ट्रैक्टर का नियमित चालक अख्तर है, परंतु ट्रैक्टर चलाने की ललक में सुल्तान गाड़ी चलाने लगा। इसके चलते हादसा हुआ है। चकिया थाने के कोतवाल मिथिलेश तिवारी ने बताया कि हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed