फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tractor driver shot in Mirzapur due to land dispute for plowing field

जमीनी विवाद में वारदात: मिर्जापुर में ट्रैक्टर चालक के सिर में मारी गोली, खेत की जोताई करने से था नाराज

Sat, 30 Jul 2022 02:55 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Jul 2022 02:55 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के प्रेमापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष की ओर से चली गोली दूसरे पक्ष के ट्रैक्टर चालक को जा लगी। 

विज्ञापन
Tractor driver shot in Mirzapur due to land dispute for plowing field
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर जिले के प्रेमापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी गई। जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चुनार के अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के जमुनी गांव निवासी अजीत सिंह की चुनार कोतवाली क्षेत्र के प्रेमापुर गांव में जमीन है। वह शनिवार सुबह ट्रैक्टर चालक अशोक सिंह (45)के साथ जमीन की जोताई कराने पहुंचे। जोताई शुरू ही हुआ कि विपक्षी मौके पर पहुंचे खेत की जोताई करने से मना किया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


जिसके बाद विपक्षियों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। बंदूक की गोली ट्रैक्टर चालक अशोक सिंह के सिर में लगी। गोली चलने पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग पहुंचे। मौका पाकर गोली चलाने वाले मौके से फरार हो गए। घायल को आनन-फानन उपचार के लिए चुनार के अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद  चुनार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ चुनार रामानंद राय ने बताया कि जमीनी विवाद में लाइसेंसी बंदूक से गोली चली है। जिसका छर्रा एक व्यक्ति को लगा है। वह चुनार के एक अस्पताल में भर्ती है। उसका उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed