फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tractor driver beaten to death after collision

Mirzapur News: टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर चालक की पीटकर हत्या

Thu, 30 May 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver beaten to death after collision
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया सोनकर बस्ती के पास ट्रैक्टर से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक माफी मांग कर जाने लगा तो बाइक सवार के परिजनों ने पीछा कर तीन किमी दूर बसुहरा के पास ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। चालक के परिजनों ने हलिया बाजार में शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एएसपी ऑपरेशन तथा सीओ लालगंज ने समझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे से लगा जाम दोपहर 12 बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन

लालगंज के मेवड़ी गांव निवासी चालक दिनेश कोल (25) ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में हलिया के सोनकर बस्ती में पिंटू सोनकर की बाइक में टक्कर लग गई। इससे पिंटू घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों से ट्रैक्टर चालक ने माफी मांगी। इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर जाने लगा। इस बीच पिंटू के परिजनों ने बाइक से पीछा करते हुए दौड़ा लिया। तीन किमी दूर बसुहरा गांव के पास ट्रैक्टर रोककर चालक की ईंट-पत्थर से पिटाई कर दी। उधर, मौके पर पंहुची पुलिस ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए पीएचसी हलिया लेकर गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक के परिजनों ने हलिया थाने पर पहुंचकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी, लेकिन पुलिस हत्या का मुकदमा न दर्ज कर दुर्घटना की बात पर अड़ी रही। इससे नाराज परिजन थाना परिसर से ट्रैक्टर चालक के शव को उठाकर लेकर जाने लगे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ परिजनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पुलिस को धक्का देते हुए शव को हलिया बाजार में लाकर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ शैलेंद्र त्रिपाठी तथा तहसीलदार आशीष कुमार पांडेय पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया, लेकिन जाम समाप्त नहीं हुआ। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस बीच एएसपी ऑपरेशन मौके पर पहुंचे। एएसपी के समझाने पर करीब ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने दिनेश के पिता छोटे लाल कोल की तहरीर पर लवलेश सोनकर, पिंटू सोनकर और अशोक सोनकर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed