फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tourist places of the district are ready for New Year celebration

Mirzapur News: नए साल के जश्न के लिए जिले के पर्यटन स्थल तैयार

Sat, 30 Dec 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tourist places of the district are ready for New Year celebration
मिर्जापुर। कोहरे और ठंड के बीच जिले के पर्यटन स्थलों पर नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। कल-कल करते झरने, पहाड़ और जंगल लोगों को अपनी ओर बरबस खींच लेते हैं। हमेशा गुलजार रहने वाले जिले के पर्यटन स्थलों पर साल के पहले दिन खूब भीड़ उमड़ती है। पर्यटक विंध्य मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के साथ लोग इन स्थलों पर पिकनिक मनाते हैं। नगर से चंद किलोमीटर दूर विंढमफल, टांडाफाल सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्यटन स्थलों पर हल्की धूप से निखरी नजर आने वाली आभा सैलानियों को खूब भाती है। अहरौरा, प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित धरा के आंचल में बसे लखनिया दरी जल प्रपात की सुंदरता किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अपितु झीलो झरनों की अद्भुत विरासत को संजोकर कल कल करती झरनों की आवाज से अविरल मधुरिम स्वर गुनगुनाती रहा करती है। नव दंपति तथा युगल जोड़े सहित पर्यटकों को लुभाने वाले इस प्राकृतिक सौंदर्य के भलदरिया, सुखदरिया जलप्रपात, तथा जरगो जलाशय पर भी पर्यटक मधुरिम संगीत पर थिरकते नजर आएंगे। क्षेत्र का लखनिया दरी, चूना दरी, सुख दरिया और भल दरिया जल प्रपात तथा जरगो डैम काफी रमणीक पर्यटन स्थल है। इन जल प्रपातों पर कल-कल करते झरने, मंदमाती बयार और वन्य जीवों की मौजूदगी यहां का मौसम काफी खुशनुमा बना देती है। नव वर्ष को इन जल प्रपातों पर पिकनिक मनाने के लिए दूरदराज से सैलानी उमड़ पड़ते हैं। इन पर्यटन स्थलों तथा जल प्रपातो पर वाराणसी, सोनभद्र, जौनपुर, चंदौली, व मिर्जापुर सहित पूरे पूर्वांचल से सैलानी पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed