{"_id":"57aa2b614f1c1b0445ee4756","slug":"tormented-by-electricity-angry-way-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ने सताया, गुस्से में रोक दिया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ने सताया, गुस्से में रोक दिया रास्ता
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। मनमानी कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार को मड़िहान विद्युत उपकेंद्र सामने चक्का जाम कर दिया। इससे मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग दोनोें तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। करीब दो घंटे तक रास्ता जाम रहा। एसडीएम लल्ला राम पुलिस के साथ पहुंचे और शाम पांच बजे तक आपूर्ति बहाली का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। उपभोक्ताओं ने मांग किया कि मड़िहान आदर्श तहसील है और नक्सल क्षेत्र होने के बाद भी सांयकाल बिजली नहीं मिलती है, जिससे तमाम प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्युत विभाग द्वारा 14 घंटे का रोस्टर है, बावजूद इसके पांच छह घंटे ही बिजली मिल पाती है, ऐसे में ग्रामीणों व किसानों को अंधेरे मे जीवन यापन करना पड़ता है।
मांग की गई कि रात के समय दस बजे से दिन में 12 बजे तक आपूर्ति की जाए। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, लवकुश मोदनवाल, राजेश कुमार मोदनवाल, सोनू गुप्त, भानु सिंह, इंद्रजीत सिंह, आफताब खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मांग की गई कि रात के समय दस बजे से दिन में 12 बजे तक आपूर्ति की जाए। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, लवकुश मोदनवाल, राजेश कुमार मोदनवाल, सोनू गुप्त, भानु सिंह, इंद्रजीत सिंह, आफताब खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन