फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tormented by electricity, angry way stopped

बिजली ने सताया, गुस्से में रोक दिया रास्ता

Wed, 10 Aug 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 10 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tormented by electricity, angry way stopped
बिजली - फोटो : amar ujala
 अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। मनमानी कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार को मड़िहान विद्युत उपकेंद्र सामने चक्का जाम कर दिया। इससे मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग दोनोें तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। करीब दो घंटे तक  रास्ता जाम रहा। एसडीएम लल्ला राम पुलिस के साथ पहुंचे और शाम पांच बजे तक आपूर्ति बहाली का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।  उपभोक्ताओं ने मांग किया कि मड़िहान आदर्श तहसील है और नक्सल क्षेत्र होने के बाद भी सांयकाल बिजली नहीं मिलती है, जिससे तमाम प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्युत विभाग द्वारा 14 घंटे का रोस्टर है, बावजूद इसके पांच छह घंटे ही बिजली मिल पाती है, ऐसे में ग्रामीणों व किसानों को अंधेरे मे जीवन यापन करना पड़ता है।  
विज्ञापन



मांग की गई कि रात के समय दस बजे से दिन में 12 बजे तक आपूर्ति की जाए। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, लवकुश मोदनवाल, राजेश कुमार मोदनवाल, सोनू गुप्त, भानु सिंह, इंद्रजीत सिंह, आफताब खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed