फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Torch rally will come in the district on 20th

Mirzapur News: जिले में 20 को आएगी मशाल रैली

Thu, 18 May 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Torch rally will come in the district on 20th
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को प्रभारी जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विश्वविद्यालयीय खेल के लिए आने वाली मशाल रैली के स्वागत तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से 25 मई से तीन जून तक लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर, गोरखपुर एवं वाराणसी में विश्वविद्यालयीय खेल का आयोजन किया जाना है। इसके लिए हर जिले से मशाल रैली रवाना की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में मशाल रैली 20 मई को आएगी। रैली का स्वागत अष्टभुजा टोल प्लाजा पर किया जाएगा। दूसरे दिन 21 मई को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मशाल रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रभारी जिलाधिकारी ने सीओ सदर को यातायात व सुरक्षा प्रबंधन का निर्देश दिया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी को एंबुलेंस व डाॅक्टरों की ड्यूटी लगाने को कहा। मशाल रैली पुलिस लाइन से चलकर राजकीय इंटर काॅलेज पहुंचेगी। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शाम को रैली को जिलाधिकारी हरी झंडी दिखाकर सोनभद्र के लिए रवाना करेंगी। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी, सीओ सदर, डिप्टी सीएमओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed