फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Told about the model of animal husbandry based vegetable and fruit farming

पशुपालन आधारित सब्जी एवं फलों की खेती करने के माडल के बारे में बताया

Sat, 03 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Told about the model of animal husbandry based vegetable and fruit farming
आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत, भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को समर्पित 75 सप्ताह के कार्यक्रम के उपलक्ष्य में अदलपुरा स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की ओर से राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाइफ (बीएआईएफ) डेवलमेंट रिसर्च फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष डा. नारायन हेगड़े ने लघु किसानों की स्थाई आजीविका के लिए कृषि पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

डा. हेगड़े ने छोटे किसानों के लिए पशुपालन आधारित सब्जी एवं फलों की खेती करने के मॉडल के बारे में बताया। इस माडल को अपनाकर छोटी जोत वाले किसान अपने परिवार की आजीविका को अच्छी तरह से चला सकते हैं। इसके अलावा डा. हेगड़े ने कम पानी के उपयोग से पशुपालन के साथ अच्छी तरह से फसलों को उत्पादित करने के मॉडल के बारे में भी जानकारी दी। इसके पूर्व संस्थान के निदेशक प्रो. तुषार कान्ति बेहरा ने मुख्य अतिथि के साथ वेबिनार में जुड़े सभी सम्मानित लोगों का स्वागत किया एवं संस्थान की उपलब्धियों के बारे में संक्षेप में बताया। प्रो. बेहरा ने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ जुड़कर पशुपालन एवं सब्जी उत्पादन के माडल को अपनाकर किसानों की आय को दोगुना किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, किसानों, स्वयं सेवी संस्थाओं से लगभग 200 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर समन्वयक डा. सुधाकर पांडेय, डा. नीरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed