फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   today is tet examination

आठ केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Mon, 19 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 19 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
 शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले के आठ केंद्रों को सेंटर बनाया गया है। सोमवार को यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 5932 परीक्षार्थी भाग लेंगे। रविवार को परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा के लिए परिक्षार्थियों को समय से आधा घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन


शासन ने शिक्षक बनने के लए पात्रता परीक्षा उर्तीण करने का नियम बनाया है। बीएड और बीटीसी करने वाले लोग ही शिक्षक बनने के लिए इस परीक्षा में भाग लेते हैं। जिले में आठ कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तीन परीक्षा केंद्रों पर उच्च प्राथमिक कक्षा की और  पांच केंद्रों पर प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षक के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में सुबह दस बजे से उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित होगी जिसमें परीक्षार्थियों को साढे़ नौ बजे तक परीक्षा केंद्रों में पहुंच जाना है।
विज्ञापन


दूसरी पाली की परीक्षा ढाई बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं में जिले भर से 5932 परीक्षार्थी भाग लेंगे। रविवार को परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान बना कर कॉलेजों के मुख्य द्वार पर चस्पा किया गया। पहली पाली में 3555 और दूसरी पाली में 2327 परीक्षार्थी भाग लेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया में एक हजार, स्व कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक हजार, जीजीआईसी विन्ध्याचल में एक हजार, विंध्यविद्यापीठ इंटर कॉलेज विंध्याचल में एक हजार और राजस्थान इंटर कॉलेज में दो पालियों में 877 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed