फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tiranga Yatra reflects the spirit of love and devotion towards our country: MLC

तिरंगा यात्रा हमारे देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को दर्शाती है : एमएलसी

Mon, 11 Aug 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra reflects the spirit of love and devotion towards our country: MLC
तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा नेता व कार्यकर्ता।  - फोटो : संवाद
कछवां/ पटेहरा। आदर्श नगर पंचायत के वटान वार्ड स्थित महाविद्यालय परिसर से हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि श्यामनारयण सिंह उर्फ विनीत सिंह और विशिष्ट अतिथि कछवा मंडल प्रभारी बृजेश दूबे रहे। एमएलसी ने कहा तिरंगा यात्रा हमारे देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को दर्शाती है। हमें हमारे देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराती है। तिरंगा यात्रा महाविद्यालय से शुरू हुआ और सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर जाकर माल्यार्पण कर सेनानियों को नमन किया गया। इसके बाद मुख्य बाजार से होते हुए पुन: वापस आकर महाविद्यालय पर समापन हुआ। पटेहरा, दीपनगर चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह की देखरेख में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। विधायक दीपनगर बाजार पहुंचे जहां पहले से ही मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ बाजार में तिरंगा यात्रा निकालते हुए भारत माता के जयकारे लगाए गए। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कोल, सोनू सिंह, रामजनम, धीरज, अभिषेक पाठक आदि रहे।
विज्ञापन



गैपुरा में कल निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
जिगना । भाजपा गैपुरा मंडल की ओर से मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। गैपुरा मंडल के अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने भाजपा पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, पूर्व पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों से 12 अगस्त को दोपहर दो बजे गैपुरा चौराहा पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed