फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   throng of devotees

स्कंदमाता स्वरुप को देखने उमड़ा भक्तों का रेला

Mon, 11 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
throng of devotees
मिर्जापुर। नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को स्कंदमाता स्वरूप का दर्शन करने के लिए मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों का रेला उमड़ा। रविवार का दिन होने के कारण बाहर से आए दर्शनार्थियों की संख्या ज्यादा रही। दोपहर की आरती के समय जब कपाट बंद हुए तो विभिन्न मार्गों तक श्रद्धालुओं की कतार लग गई। इस दौरान मां के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। लोग कतार में मंत्रों का जाम कर माता का आवाहन करते रहे।
विज्ञापन

नवरात्र का पांचवां दिन रविवार को होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या रोज के अपेक्षाकृत ज्यादा रही। रोडवेज और रेलवे स्टेशन लोगों की भीड़ से पटा रहा। दर्शन-पूजन के साथ मुंडन का भी मुहुर्त था। इस कारण मां के धाम में लोग अपने बच्चों के साथ पहुंचे। दोपहर 12 बजे शृंगार के लिए मंदिर के कपाट बंद हो गए। इस दौरान नई वीआईपी मार्ग पर भक्तों की लंबी लाइन लग गई। सदर बाजार और कोतवाली गली में भी लंबी लाइन लगी रही। पक्काघाट मार्ग पर भी इसी तरह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रही। मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद लोग अष्टभुजा व काली खोह मंदिर पर दर्शन व त्रिकोण करने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed