फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three youths died in separate road accidents

Mirzapur News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

Fri, 28 Mar 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three youths died in separate road accidents
कछवां/मिर्जापुर। जिले हुईं अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों वाराणसी के कपसेठी और रोहनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। देहात कोतवाली क्षेत्र में डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की जान चली गई। वहीं, कछवां थाना क्षेत्र के सबेसर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इसके अलावा कछवां के कटका पड़ाव के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन



वाराणसी के कपसेठी रघुनाथपुर से ट्रैक्टर पर सीमेंट का पाइप लेकर विकास सिंह (40) और मजदूर मुनीव (20) बृहस्पतिवार को सुबह रीवां मार्ग की ओर जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के भुजवा चौकी तिराहे के पास डंपर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया और मुनीव गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक विकास घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी तरह वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के बेटावर गांव निवासी अरविंद कुमार (22) बुधवार की रात बाइक से अपनी ससुराल सरावां कछवां जा रहा था। कछवां के सबेसर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई। पिता नंदलाल की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के कपसेठी वीरमपुर निवासी रवि सिंह (25) बुधवार की शाम को चील्ह थाना क्षेत्र में अपने मौसा के घर आया था। रात में घर लौटते समय कछवां थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रवि की मौत हो गई। मौके पर पहुंची कछवां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed