फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three youths died and three were injured in a collision between a tractor and a pickup

Mirzapur News: ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर से तीन युवकों की मौत, तीन घायल

Wed, 28 May 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three youths died and three were injured in a collision between a tractor and a pickup
सीखड़/हलिया। चुनार के बसारतपुर बालू के ठेके के पास सोमवार की रात बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और उनके दो साथी दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। वहीं, ड्रमंडगंज के गड़बड़ा पुल के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के अनौली छोटा लालपुर गांव निवासी विशाल विश्वकर्मा (25), विक्की पटेल (23), दीपक विश्वकर्मा (24), लल्लू पटेल (25) के साथ सोमवार की रात को बाइक से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। बसारतपुर में बालू के ठेके के पास बालू लदे ट्रैक्टर ने सामने से उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चारों युवक गंंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले गई, जहां डाॅक्टर ने विशाल विश्वकर्मा और विक्की पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपक विश्वकर्मा और लल्लू पटेल को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। विशाल सेल्स मैन का काम करता था और विक्की ई-रिक्शा चालक था। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं। विक्की के पिता गुलाब पटेल की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी अनुज कुमार (18) अपने साथी गड़बड़ा गांव निवासी राजन (17) के साथ कहीं जा रहा था। गड़बड़ा पुल के पास सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्रमंडगंज पुलिस दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने अनुज कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि राजन को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
पुलिया से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की जान गई
हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव के नौडिहवा मोहल्ला निवासी बाइक चालक कृष्ण मुरारी (22) अपने पड़ोसी राम जनम (38) के साथ घर से हलिया बाजार बाइक की सर्विस कराने आए थे। यहां से दोनों कृष्ण मुरारी के भाई धीरज की ससुराल सिलहटा चले गए। दोपहर में वहां से लौटते समय हलिया-देवरी मार्ग पर बैधा मोड़ पर उनकी बाइक पुलिया से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कृष्ण मुरारी अविवाहित था। उसे पिता तेजई और मां क्रांति देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रहे थे। वहीं, राम जनम के दो बेटे और चार बेटियां हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिया से टकराकर बाइक सवार दो युुवकों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed