फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three youth riding bike injured after falling in the canal

Mirzapur News: नहर में गिरने से बाइक सवार तीन युवक घायल

Fri, 28 Jun 2024 03:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Three youth riding bike injured after falling in the canal
राजगढ़। कूड़ी गांव से सटे सोनभद्र जिले के बिसहार गांव के पास बाइक करीब 25 फीट गहरी नहर में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टर ने तीनों घायलों जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के मंगरदहा गांव निवासी 38 वर्षीय ओमप्रकाश, 30 वर्षीय रिंकू तथा 26 वर्षीय छोटू प्रसाद एक ही बाइक पर सवार होकर राजगढ़ बाजार से बृहस्पतिवार को अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में करमा थाने के बिसहार गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरी बेलन बकहर पोशाक नहर में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 से तीनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed