फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three will vote March

तीन मार्च को होगा मतदान

Tue, 01 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 01 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three will vote March
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एमएलसी चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बैठक आयोजित किया गया।
विज्ञापन


जिसमें स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ विस्तार चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि एमएलसी चुनाव सीसी कैमरे की निगरानी में होगा। मतदान के लिए मिर्जापुर में 16 और सोनभद्र में 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मतदान सुबह आठ बजे से शुरु होकर सायं चार बजे तक होगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि एमएलसी चुनाव बहुत ही कठिन होता है। इसमें थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक मार्च को सांय चार बजे से प्रचार-प्रसार बंद हो जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ से दो-दो घंटे पर चुनाव की सूचना कंट्रोल रूम में दें।

जिलधिकारी ने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी सुबह साढ़े सात बजे तक मतदान प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।  जिससे मतदान के दौरान मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मतदान केेंद्रों पर महिला पुलिस की तैनाती की जाए। साथ ही मतदान के समय कोई भी मतदाता अपने साथ कोई वस्तु नहीं ले जाएगा। साथ ही कोई भी मतदान कर्मी माचिस अथवा पानी साथ नहीं रखेगा। उन्होंने कहा कि जिले में धारा 144 का पालन कराना सुनिश्चित करें।


उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान अवांछनीय तत्वों पर पैनी नजर रखें। बैठक में अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र श्रीवास्तव, जोनल व स्ट्रैटिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed