फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three teenagers drowned while trying to cross river Ganga on foot, one killed, two rescued by sailors in mirzapur

मिर्ज़ापुर: पैदल गंगा नदी पार करने की कोशिश में तीन किशोर डूबे, एक की मौत, दो को नाविकों ने बचाया 

Wed, 28 Apr 2021 07:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Apr 2021 07:55 PM IST
सार

 कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओझला पुल स्थित पथरहिया घाट से जा रहे थे उस पार

विज्ञापन
Three teenagers drowned while trying to cross river Ganga on foot, one killed, two rescued by sailors in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्ज़ापुर के विंध्याचल शहर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओझला पुल के पास स्थित पथरिया घाट से नाव से गंगा पार मनौती पूरी करने जा रहे परिवार के तीन किशोर पैदल ही गंगा नदी पार करने लगे। इस दौरान गंगा नदी में एक स्थान पर गहरे पानी में तीनों डूबने लगे। किशोरों को डूबता देख नाविकों ने दो को बचा लिया, पर एक की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


कटरा कोतवाली क्षेत्र में पथरहिया के लल्लू बिंद के परिवार के लोग मनौती पूरी करने के लिए ओझला पुल के पास पथरिया घाट से नाव पर सवार होकर उस पार जा रहे थे। परिवार के लोग तीन नाव पर सवार थे। दो नाव उस पार पहुंच गई थी। एक नाव से लोग जा रहे थे। इसमें से तीन किशोर नाव से उतरकर गंगा में पड़ी रेत के सहारे पैदल गंगा पार करने लगे।
विज्ञापन


कुछ दूर पानी और रेत पर चलने के बाद जब तीनों आगे बढ़े तो गहरे पानी में चले गए। इससे तीनों डूबने लगे। तीनों को डूबता देखकर गंगा किनारे मौजूद नाविकों ने पहुंचकर दो को बाहर निकाला। तब तक लल्लू का 16 वर्षीय पुत्र माहित बिंद डूब गया था। डूबने से बचे दोनों किशोरों ने बताया कि उनका साथी माहित गंगा में डूब गया है। मल्लाहों ने खोजबीन कर उसे आधे घंटे बाद बाहर निकाला। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए और अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed