फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three shopkeepers were fined on the complaint of defecation near the house

Mirzapur News: घर के पास शौच करने की शिकायत पर तीन दुकानदारों का चालान

Thu, 20 Jun 2024 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Three shopkeepers were fined on the complaint of defecation near the house
मिर्जापुर। शहर कोतवाली के पास रहने वाली महिला ने कुछ लोेगों पर घर के पास शौच करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आस-पास के तीन दुकानदारों को पकड़कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया। दुुकानदारों का आरोप है कि महिला ने उनकी शिकायत नहीं की, इसके बावजूद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के पास रहने वाली पुष्पा देवी ने पुलिस से शिकायत की कुछ लोग उसके घर के पास शौच कर रहे हैं। शिकायत पर पुलिस आस-पास के तीन दुकानदारों रजत कुमार, अमित कुमार, अजय कुमार को पकड़कर थाने ले गई। दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने शौच नहीं की। पुलिस ने आरोप लगाने वाली महिला को बुलाया। महिला ने भी थाने में पहुंचे दुकानदारों द्वारा शौच नहीं किए जाने की बात कही। दुकानदारों का कहना था कि इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की जाएगी। उधर, एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत की थी। जिस पर कार्रवाई की गई। इसमें एक का वीडियो भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed