फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three people returning home after attending a friend's wedding die in a road accident

Mirzapur News: दोस्त की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

Fri, 14 Nov 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three people returning home after attending a friend's wedding die in a road accident
कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुकेरी बाजार के पास सड़क हादसे में मृत​ सत्य प्रकाश के परिजन। स्रोत- सं
मिर्जापुर। यातायात माह में भी सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। कटरा, अहरौरा और अदलहाट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत हो गई। वहीं, हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इसमें एक की हालत गंभीर है। कटरा के मुकेरी बाजार में बुधवार की देर रात एक बाइक खड़े ट्रक में जा टकराई। हादसे में बाइक सवार मामा सत्य प्रकाश की मौत हो गई। भांजा मंजीत कुमार घायल हो गया। अहरौरा थाना क्षेत्र के बाराडीह कुदारन के पास दो बाइक की टक्कर में सिद्धांत गौतम की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार भाग गया। अदलहाट थाना क्षेत्र के बाराडीह मजार के पास टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार रेनू गुप्ता की मौत हो गई। उसके दो भाई घायल हो गए।
विज्ञापन

महुवरिया मोहल्ला निवासी सत्य प्रकाश (23) भांजे मंजीत कुमार (22) के साथ बाइक से दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए वाराणसी गया था। बुधवार की देर रात वाराणसी से लौटते समय कटरा के मुकेरी बाजार के पास बाइक सवार खड़े ट्रक में जा टकरा गए। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को मंडलीय अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने सत्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई प्रभाकर इस समय लखनऊ में डॉक्टर है। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि ट्रक में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई।
अहरौरा : गाजीपुर के सादियाबाद क्षेत्र के बरईपारा गांव निवासी सिद्धांत गौतम (26) परिवार के साथ अहरौरा में रहते थे। पिता उदईराम अहरौरा सीएचसी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। इस समय चंदौली के बरैनी पीएचसी में तैनात हैं। सिद्धांत गौतम एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। प्रतिदिन वह रात को वह काम से घर लौटता था। बुधवार की देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। अहरौरा के बाराडीह कुदारन के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में सिद्धांत घायल हो गए। उनको पीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सिद्धांत को मृत घोषित कर दिया।
पिता उदईराम ने बताया कि जिस बाइक ने टक्कर मारा है। उसका नंबर प्लेट गलत है। अहरौरा थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से दूसरे बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, चंदौली के अलीनगर के मन्नापुर पड़ाव निवासी रेनू गुप्ता (35) पांच साल से अदलहाट के समदपुर गांव स्थित अपने मायके में रह रहीं थीं। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे मायके समदपुर से भाई विजेंदर गुप्ता (33) के साथ छोटे भाई छोटू (12) का इलाज कराने के लिए बीएचयू बाइक से जा रहीं थीं।

विजेंदर बाइक चला रहा था। छोटा भाई छोटू बीच में और बहन रेनू गुप्ता पीछे बैठी थी। बाइक चालक बाराडीह मजार के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार से जा रही टैंकर की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही रेनू गुप्ता की मौत हो गई। दोनों भाई घायल हो गए। दो घंटे बाद पुलिस ने टैंकर को पकड़कर थाने लाई। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि बाइक सवार टैंकर की टक्कर से रेनू गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका के पति अजय गुप्ता की तहरीर पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed