फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three people of the same family became victims of poisoning

Mirzapur News: एक ही परिवार के तीन लोग जहरखुरानी के शिकार

Wed, 01 May 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three people of the same family became victims of poisoning
मिर्जापुर। जनता एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक ही परिवार के तीन लोग जहरखुरानी के शिकार हो गए। ट्रेन में उनको मैंगो फ्रूटी में जहरीला पदार्थ डालकर पिला दिया गया। तबीयत खराब होने पर तीनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से परिजन उपचार के लिए तीनों को प्रयागराज लेकर चले गए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवा ढोडिया मिश्रान निवासी शिवकांत मिश्रा (60) परिवार की निशा दुबे (38) और छह वर्ष के बेटे के साथ जनता एक्सप्रेस पर सवार होकर मुंबई जा रहे थे। प्रयागराज से मिर्जापुर के बीच किसी ने मैंगो फ्रूटी में जहरीला पदार्थ मिलाकरक तीनों को पिला दिया। ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन पर पहुंचने पर उनकी हालत बिगड़ने लगी। आरपीएफ के लोगों ने तीनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां उनको भर्ती किया गया। परिजनों ने बताया कि मैंगो फ्रूटी पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी है। उनका बैग चोरी हुआ है। जिसमें सामान थे। आरपीएफ ने उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए उनको प्रयागराज लेकर चले गए। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मुंबई जनता से सफर कर रहे यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनके परिजन प्रयागराज लेकर चले गए। जहरखुरानी के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed