फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three people including the mastermind arrested in the case of indecent remarks on Maa Durga

Mirzapur News: मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी मामले में मास्टरमाइंड सहित तीन इनामी गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 08:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
Three people including the mastermind arrested in the case of indecent remarks on Maa Durga
मां दुर्गा के बारे में अपशब्द गीत गांने वालों में तीन और आरोपी ​गिरफ्तार , संवाद
मिर्जापुर। मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी कर गाना गाने के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड राजवीर सिंह यादव निवासी सिंधोली सीतापुर, सोनू निवासी असवों दाउदपुर थाना हंडिया प्रयागराज और शशांंक प्रजापति निवास पहाड़ीपुर सराय इनायत प्रयागराज शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाइल, एलईडी, कम्प्यूटर, कैमरा व आपत्तिजनक साहित्य सहित अन्य सामान बरामद किया गया। मामले की जानकारी एसएसपी सोमेन बर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी कर गाना गाने के मामले में पुलिस ने मड़िहान और शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के बाद गायिका सरोज सरगम, उसके पति राममिलन बिंद, सीताराम कोल, सुरेश कोल, प्रेम सरोज और राकेश कुमार यादव को 24 सितंबर को जेल भेजा था। मामले में मास्टर माइंड राजवीर सिंह यादव व सोनू व शशांक प्रजापति की तलाश में पुलिस और एसओजी टीम जुटी थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीनों पर 25-25 हजार के इनाम की घोषणा की। मामले में एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि आरोपी राजवीर सिंह यादव मुख्य आरोपी है। जो आपत्तिजनक साहित्य का लेखक है। इसने सरोज सरगम को धन का लालच देकर आपत्तिजनक संगीत गायन कराया था।
विज्ञापन


सोनू देखता था वित्तीय कार्य और शशांक करता वीडियो एडिटिंग
एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू वित्तीय कार्य देखता था। यू-ट्यूब चैनल पर 60 हजार सब्सक्राइबर है। उस पर वीडियो अपलोड होने से व्यूज से पैसा मिलता था। पैसा चैनल के माध्यम से मिलता था। उस पैसे का हिसाब सोनू बिंद करता था। जो वीडियो बनता था। उसकी एडिटिंग व शूटिंग का इंतजाम शशांक प्रजापति करता था। स्टूटियो का नाम मां इंदी स्टूडियो है। जो हबूसा मोड़ प्रयागराज में है। वहीं पर शूटिंग होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजवीर यादव की व्यक्तिगत विचाराधारा विकृत
राजवीर सिंह यादव सीतापुर का रहने वाला है। 14 साल से लखनऊ में रह रहा है। वह यादव शक्ति पत्रिका का संपादक है। इसकी विचारधारा अलग है। वर्तमान में कुछ किताब लिखा है। जो गीत सरोज सरगम गा रही थी। वो राजवीर द्वारा दिया गया है। पूछताछ में राजवीर ने गाना लिखकर देने की बात स्वीकार की है। वह सभी कागज और दस्तावेज मिल गए हैं। जो विकृत मानसिकता से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed