फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three people including Divyaang injured in bee attack

Mirzapur News: धुमक्खियों के हमले से दिव्यांंग समेत तीन जख्मी

Thu, 20 Mar 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three people including Divyaang injured in bee attack
चुनार। तहसील परिसर में बुधवार की शाम मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, दिव्यांग समेत तीन लोगों को मधुमक्खियों ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। तहसील परिसर में स्थित पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा है।
विज्ञापन

शाम को पेड़ पर बंदर के उछलने से मधुमक्खियां भड़क गईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इससे अधिवक्ता, वादकारी, कर्मचारी और दुकानदार इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान ऐबकपुर मोहाना निवासी दिव्यांग पप्पू (60) के अलावा तहसील परिसर में दाना बेचने वाले मोहाना निवासी कोमल (25) और फोटो स्टेट की दुकान के संचालक कान्हा यादव (26) मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए। पप्पू भाग नहीं सका, जिस कारण उस पर मधुमक्खियों का झुंड देर तक हमला करता रहा। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। माहौल शांत होने पर अधिवक्ताओं ने पप्पू को अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed