{"_id":"6ad126c3b58769200a0537e7","slug":"three-people-beaten-for-not-opening-shop-to-sell-cigarettes-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-163231-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सिगरेट के लिए दुकान न खोलने पर तीन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सिगरेट के लिए दुकान न खोलने पर तीन को पीटा
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोलाही गांव में सिगरेट के लिए बुधवार की देर रात दुकान न खोलने पर मनबढ़ युवकों ने वृद्ध को हाॅकी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। बचाने आए पुत्र व भांजे को भी पीटकर घायल कर दिया।
कोलाही गांव निवासी बसंत लाल बिंद (80) ने बताया कि भारतगंज-विजयपुर मार्ग पर अपनी दुकान के बाहर सोए थे।
बुधवार की रात लगभग पौने 12 बजे नौ बाइक से 23 युवक मुंह बांधे आए। दुकान खोल कर सिगरेट देने को कहा। जब बताया कि चाभी नहीं है। लड़का चाभी लेकर घर पर गया है तो गाली देते हुए सिर पर हाॅकी से वार कर दिया। शोर सुनकर बचाव के लिए पुत्र गंगेश्वर (32) व भांजा विकास (20) आए तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। कामता बिंद के घर में घुसे तो उनकी पत्नी शोर मचाने लगी। आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी।
शोर मचाने पर लोग आ गए तो बदमाश दो बाइक छोड़ कर भाग गए। घटना की सूचना 112 पर देने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में कराया गया। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।