फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three packets of Halal certified dates were destroyed

Mirzapur News: हलाल प्रमाणिक वाले तीन पैकेट खजूर नष्ट कराए गए

Thu, 23 Nov 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three packets of Halal certified dates were destroyed
मिर्जापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से बुधवार को हलाल मार्क वाले सामानों के खिलाफ चलाए गए जांच अभियान के दौरान तीन पैकेट खजूर मिले। खजूर को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठान के स्वामी को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई कि भविष्य में वे इस प्रकार के मार्क वाले उत्पादों की बिक्री करने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि इस मार्क के उत्पाद प्रदेश में प्रतिबंधित हैं। इनको बेचने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ. मंजुला सिंह के नेतृत्व में जांच के दौरान हलाल मार्क वाले ये उत्पाद नगर के शुक्लहा स्थित एक प्रतिष्ठान फैशन व फूड केंद्र में मंगलवार को मिले थे। इसी क्रम में बुधवार को भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नगर के 11 स्थानों पर छापा मारकर जांच की। जांच के दौरान कहीं से कोई हलाल मार्क का उत्पाद नहीं मिला। बुधवार को टीम ने इमरती रोड स्थित विनोद किराना, हेमंत साहू किराना, बस स्टैंड के पास विशाल मेगा मार्ट में जांच की। इसी प्रकार इमामबाड़ा में अनवर अली किराना स्टोर, अख्तर अली किराना स्टोर, पड़री के कन्हैया लाल किराना स्टोर, बिसनी लाल किराना स्टोर, राजू किराना स्टोर, राजकुमार किराना स्टोर व चुनार के संजय ट्रेडर्स और पूनम ट्रेडर्स में भी जांच की गई। इस दौरान राजेश मौर्य, विवेक कुमार मौर्य, श्रीकिशुन चौहान, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे। सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ. मंजुला सिंह ने बताया कि जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। शासन के निर्देशानुसार हर प्रतिष्ठान की जांच की जा रही है। विशेषकर खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिष्ठानों के संचालकों को जागरूक किया गया है कि वे हलाल मार्क लगे कोई भी सामग्री की बिक्री न करें। इस मार्क के उत्पाद मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed