फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   three lakh stolen including jewelery and cash in mirzapur

मिर्जापुरः आभूषण और नगदी समेत तीन लाख की चोरी

Wed, 08 Jul 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
three lakh stolen including jewelery and cash in mirzapur
कछवां। क्षेत्र के भैंसा चौकी अंतर्गत तिवारीपुर गांव में चोरों ने मंगलवार रात एक घर में घुसकर नगदी और आभूषण समेत तीन लाख की चोरी की। सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने छानबीन की। क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में खेत के पास प्रदीप दुबे का मकान बना है। घर में प्रदीप के अलावा उनकी पत्नी, एक बेटा और बहू रहते हैं। उनका बेटा अजय दुबे मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ मुंबई चला गया। मंगलवार रात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन

चोरों ने पहले कुछ दूर पर नागेंद्र सिंह के पंपसेट से लोहे की सीढ़ी चुराया। उसे लेकर प्रदीप दुबे के घर के पीछे पहुंचे। सीढ़ी के रास्ते छत पर जाकर आंगन में उतरे और छह बाक्स उठाकर घर से पांच सौ मीटर दूर खेत में ले जाकर तोड़े। प्रदीप ने बताया कि चोरों ने बाक्स में रखे सोने की हार, चैन, पैजनी के साथ पांच हजार नगदी उठा ले गए। घटना की रात प्रदीप दुबे बाहर सो रहे थे। सुबह उठे तो देखा कि कोई व्यक्ति सीढ़ी लेकर खेत की तरफ जा रहा था। उन्होंने चिल्लाया तो वह सीढ़ी छोड़कर भाग निकला। प्रदीप ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश सिंह मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed