फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three killed, 20 injured in tractor crash

ट्रैक्टर पलटने से तीन मरे, 20 घायल

Wed, 05 Apr 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 05 Apr 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three killed, 20 injured in tractor crash
accident - फोटो : amarujala
 चुनार कोतवाली क्षेत्र के सक्तेशगढ़ में मंगलवार की रात करबी सात बजे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी चुनार भेजा।
विज्ञापन


चुनार कोतवाली क्षेत्र निनौती गांव के लोग एक बालक का मुंडन कराने के लिए मंगलवार को चुनार स्थित सिद्धनाथ की दरी में आए थे। मुंडन कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर में 40 लोग सवार थे। शाम करीब सात बजे जैसे ही ट्रैक्टर निनौती गांव के पास पहुंचा कि चालक का  संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी ट्राली के नीचे दब गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किसी तरह ट्राली सीधा कराकर सभी को बाहर निकाला। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को तुरंत ं सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने जोेखन राम की पत्नी कटोरा देवी (70), राजकुमार के पुत्र नीरज सिंह (10) को मृत घोषित कर दिया। दोनों निनैती गांव के ही रहने वाले थे। पड़री के छितमपुर निवासी नन्हेंराम के पुत्र  श्याम कुमार  (21) की भी हादसे में मौत हो गई। राजकुमार, अरामवती देवी, मुन्नी समेत 20 घायलों को भर्ती किया गया है। उसमें कुछ को मामूली चोटें आई हैं जबकि कुछ की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed