फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three injured in bike collision, two in critical condition

बाइक भिड़ंत में तीन घायल, दो की हालत गंभीर

Fri, 13 Nov 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Three injured in bike collision, two in critical condition
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया-मतवार मार्ग स्थित बरम बाबा चौराहा के पास गुरुवार की सुबह दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरवी टीम ने तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया। जहां से दो युवकों की हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हर्रा गांव निवासी 23 वर्षीय बबुलेश अपने छोटे भाई 19 वर्षीय छोटू को बाइक से कोटाघाट अपनी बहन के यहां लेकर जा रहा था। हलिया मतवार मार्ग पर बरम बाबा चौराहा के पास पहुंचा था कि हलिया की तरफ से बाइक से घर की ओर जा रहे मतवार गांव निवासी 17 वर्षीय योगेश गुर्जर अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। इससे दो बाइक पर तीन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे के पीआरवी 112 के कांस्टेबल पवन कुमार यादव ने तीनों घायलों को गाड़ी में बैठाकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। बाइक सवार हेलमेट न लगाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टर ने छोटू व बबूलेश की हालत नाजुक देख बेहतर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर क दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed