फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three including excise inspector suspended

आबकारी निरीक्षक समेत तीन को किया गया निलंबित

Thu, 04 Mar 2021 09:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Three including excise inspector suspended
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के नेवढ़िया घाट गांव में अवैध शराब के सेवन से दो लोगों सहित चार की मौत मामले में बुधवार की शाम को आबकारी आयुक्त ने आबकारी निरीक्षक समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

नेवढ़ियां घाट में कई वर्षों से अवैध शराब बनाने का धंधा जोरशोर से चला रहा। पिछले हफ्ते अवैध शराब का सेवन करने से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें दो के परिजन तो उनका अंतिम संस्कार कर चुके थे। बाकी दो की मौत होने पर पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने उसी दिन हल्का दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया। अवैध शराब निर्माण को रोकने की जिम्मेदारी आबकारी विभाग की है, पर जो आबकारी विभाग अवैध शराब निर्माण पर अंकुश नहीं लगा वो कार्रवाई में भी पीछे रहा। तीन दिन बाद बुधवार को आबकारी आयुक्त पी गुरु प्रसाद ने नेवढ़िया घाट गांव में अवैध शराब के सेवन से दो लोगों के मौत मामले में आबकारी निरीक्षक सिटी प्रेमचंद्र, हेड कांस्टेबल रमेश मौर्या और कांस्टेबल मो. अनवर मसूद सिद्दीकी को निलंबित किया गया। जिला आबकारी आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी ने बताया कि आबकारी आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed