फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three dead bodies found near road side feared murdered in mirzapur up

यूपी: खून से लथपथ तीन शव मिलने से हड़कंप, हत्या कर वाराणसी-मिर्जापुर बार्डर फेंकी लाश

Mon, 15 Mar 2021 02:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 15 Mar 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
Three dead bodies found near road side feared murdered in mirzapur up
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में खून से लथपथ तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि इनकी बेरहमी से हत्या की गई है। हत्या के बाद शवों को सड़क के किनारे फेंका गया है। घटना मिर्जापुर-वाराणसी बॉर्डर पर स्थित चुनार थाना क्षेत्र के नंदूपुर गांव की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चुनार कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर बॉर्डर पर  स्थित नंदूपुर रुदौली गांव के पास सड़क किनारे रविवार की सुबह तीन युवकों के शव मिले। तीनों युवकों की हत्या कर शव को राज्य मार्ग-74 के किनारे फेंका गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर चुनार कोतवाल मौके पर पहुंचे। एक शव के पास मिले कागजात से एक युवक की पहचान हो गई। जो बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के गोडारी गांव का निवासी है, जिसका नाम राजकुमार यादव था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो उसके भाई ने उसकी शिनाख्त की। उसने बताया कि शनिवार की रात उसका भाई राजकुमार स्कॉर्पियो मालिक पिंटू और अपने साथी ओम के साथ निकला था। पुलिस उन दोनों के शव की शिनाख्त कर छानबीन में जुटी है। शव को देखने से लग रहा है कि धारदार हथियार से हत्या की गई है। घटनास्थल पर एक कारतूस भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं गोली मारकर तो हत्या नहीं कि गई है?

मृतकों की पहचान हो गई है, तीनों बिहार राज्य के रहने वाले हैं। इनमें राजकुमार(35) उर्फ पिंटू यादव पुत्र घुघली यादव रोहतास जिले के थाना गोरारी का रहने वाला है। वहीं, ओम कुमार(30) पुत्र जमीदार साव रोहतास जिले के गोरारी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव का निवासी था। तीसरा मृतक पिंटू कुमार(40) पुत्र राजेन्द्र सिंह सासाराम जिले के अमरी तालाब करवरिया का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed