{"_id":"579a58624f1c1b6b6e21e2b1","slug":"three-children-four-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों पर चार शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों पर चार शिक्षक
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों का हाल
- फोटो : indian Express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बच्चों को चार शिक्षक पढ़ा रहे हैं। यह हाल है विकास खंड सीखड़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरनपट्टी का। वेतन पर लाखों खर्च होने के बाद भी बच्चों का नामांकन नहीं हो रहा है। उसमें से भी एकाध शिक्षक नियमित नहीं आते हैं। वहीं परिषदीय विद्यालयों में खराब शिक्षा व्यवस्था से नाराज अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन कराने से कतरा रहे हैं।
सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा पर लाखों रुपये पानी की तरह खर्च किया जा रहा है। बावजूद इसके परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है।
शिक्षा विभाग और शिक्षकों द्वारा स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो रैली निकाल कर सीमित रह जाते हैं, जिससे बच्चों की संख्या में इजाफा नहीं हो पा रहा है। स्कूलों में नियमित पठन-पाठन नहीं होने से अभिभावक अब अपने बच्चों का प्रवेश परिषदीय स्कूलों की बजाय नर्सरी स्कूल में कराने को विवश हैं।
वहीं शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन में रुचि नहीं ली जाती है। जिले भर में दर्जनों शिक्षक विभागीय खामियों का फायदा उठा कर महीनों गायब रहते हैं। सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों के संचालन पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन नतीजा शून्य है। सीखड़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपट्टी में चार शिक्षकों की तैनाती है, जो तीन बच्चों को पढ़ा रहे हैं। बता दें कि विकास खंड सीखड़ में 60 प्राथमिक और 22 उच्च प्राथमिक सहित 82 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं।