फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three children drowned in the river

चचेरे भाइयों समेत तीन बालक गंगा में डूबे

Mon, 25 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 25 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three children drowned in the river
तीन बालक गंगा में डूबे
चुनार के भुआल घाट तथा जिगना में गंगा में डूबने से तीन बालकों की मौत हो गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाले गए। मंगरहा गांव निवासी परमहंस (16) पुत्र राजेश कुमार अपने चचेरे भाई अर्जुन (13) पुत्र सुरेंद्र के साथ चुनार कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव स्थित स्कूल में कक्षा आठ पास होने पर टीसी लेने गया था।
विज्ञापन


टीसी लेने के बाद परमहंस, अर्जुन के साथ अपने ननिहाल शिल्पी पहुंचा। वहां दोनों ने गंगा में नहाने की इच्छा जताई, पर ननिहाल वालों ने मना कर घर भेज दिया। लेकिन दोनों घर जाने के बजाए चुनार कोतवाली क्षेत्र के भुआलपुर घाट पर नहाने चले गए।
विज्ञापन


अर्जुन बगैर कपड़ा उतारे ही गंगा में कूद कर नहाने लगा। कुछ देर बाद वह डूबने लगा तो परमहंस भी पानी में उतर कर उसे बचाने का प्रयास करने लगा। इस बीच दोनों डूब गए। गांव के लोगों ने लावारिस साइकिल तथा कपड़ा देखा। कपड़े की तलाशी में परमहंस का आई कार्ड मिला। तब ग्रामीणों ने मंगरहा पहुंच कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गोताखोरों से शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिगना प्रतिनिधि के अनुसार इलाहाबाद जनपद के हंडिया थानाक्षेत्र अंतर्गत आसेपुर सैदाबाद निवासी यज्ञानेंद्र (9) पुत्र रमेश मिश्र माता के साथ विंध्याचल के नीबी गहरवार निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्र के यहां शादी समारोह में आया था। राजेंद्र प्रसाद के लड़के की 26 अप्रैल को बारात जानी है।


सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे परिवार तथा गांव के लोग गंगा स्नान करने गए थे। उनके साथ यज्ञानेंद्र भी गया था। यज्ञानेंद्र गंगा में नहाते समय डूब गया। लोग उसे पानी से निकाल कर पीएचसी सरोई ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यज्ञानेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। हादसे से शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed