फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three brothers and sisters died due to fire in of straw in mirzapur uproar in family

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: पुआल के ढेर में आग लगने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत, परिवार में कोहराम

Mon, 06 Dec 2021 08:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Dec 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Three brothers and sisters died due to fire in of straw in mirzapur uproar in family
पुआल के ढेर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मिर्जापुर से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा खुर्द गांव में पुआल में आग लगने से दो बहनों और एक भाई की जलकर मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


 पचोखरा खुर्द गांव निवासी जितेंद्र कुमार खेती करता है। उसे दो पुत्री और एक पुत्र था। घर से एक किलोमीटर दूर उसका खेत है। रविवार को खेत में धान की थ्रेसरिंग की गई थी। धान रखने के लिए खेत में ही खलिहान बनाया गया था। पास में एक मड़ई थी। जितेंद्र के पिता नरेश वहां रहकर फसल की देखभाल करते हैं।
विज्ञापन


सोमवार की शाम को जितेंद्र की पत्नी सुभावती अपने तीन बच्चों सुनैना (7), हर्षित (5) व रानी (3) को लेकर खेत की ओर गईं थी। शाम को साढ़े चार बजे के करीब सुभावती खेत में एक ओर धान ओसा रही थी। नरेश खेत की जोताई कर रहा था। हर्षित और रानी मड़हे में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः ओवरब्रिज पर चलती बस में लगी भीषण आग, लपटों के बीच बाल-बाल बचे यात्री, तस्वीरों में देखें मंजर

परिजनों के मुताबिक बादाम भुनने के लिए सुनैना ने मड़हे के पास पुआल जला दिया। इसके बाद सुनैना भी मड़हे में चली गई। पुआल की आग ने मड़हे को जद में ले लिया। इससे मड़हा जलने लगा। आग की चपेट में आने पर बच्चे चीखने लगे।

आवाज सुनकर मां और दादा की नजर मड़हे पर पड़ी। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया, तब तक तीनों की मौत हो गई थी। तीनों बच्चों की मौत से जितेंद्र पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed