फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested with 50 kg ganja

Mirzapur News: 50 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with 50 kg ganja
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली पुलिस ने सीखड़ में गंगा नदी किनारे पार्वती मंदिर के पास से मंगलवार को शाम को गांजा के साथ तीन लोगों को दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

यह जानकारी एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि सीखड़ में गंगा नदी किनारे पार्वती मंदिर के पास गांजा तस्कर मौजूद हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। उस दौरान मौके से तीन गांजा तस्करी करने वाले मुकेश साहनी निवासी सरैया थाना पड़री, शोएब अंसारी उर्फ साहब निवासी पड़री थाना पड़री तथा दीपक गुप्ता निवासी पड़री को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो बोरे में भरा 25-25 किलो गांजा बरामद हुआ। दो बाइक भी बरामद की गई। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बाहर से मांग के अनुसार गांजा लाकर जिले में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते हैं। गांजा की बिक्री के मिले पैसे को आपस में बांटकर भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed