फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested of interstate gang of thugs

Mirzapur News: ठगी के अंतरराज्यीय गैंग के तीन गिरफ्तार

Tue, 10 Jan 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three arrested of interstate gang of thugs
एसटीएफ द्वारा विंध्याचल के गैपुरा से पकड़े गए साइबर अपराधी 7 - फोटो : MIRZAPUR
मर्जापुर। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लखनऊ ने सोमवार की शाम विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा स्थित एसबीआई के एटीएम के पास से अंतरराज्यीय गिरोह तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 12 एटीएम कार्ड, एक बाइक और 3900 रुपये बरामद हुए हैं एसटीएफ को पिछले कुछ दिनों से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकालने वाले गिरोह के बारे में सूचनाएं मिल रही थीं। एसटीएफ की विभिन्न इकाइयों को छानबीन के लिए लगाया गया। प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार छानबीन कर रहे थे। सोमवार की शाम सूचना मिली कि गिरोह के तीन लोग विंध्याचल के गैपुरा चौराहे पर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम बूथ से पैसे निकालने वाले हैं। सूचना पर एसटीएफ टीम ने एटीएम बूथ पर दबिश देकर नीरज कुमार यादव निवासी रमईपुर थाना हंडिया, रामू भारतीय ग्राम खपटिकॉ थाना हंडिया, प्रयागराज और अंशुमान सिंह ग्राम खपटिहॉ थाना हंडिया प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया आरोपितों ने बताया कि मदद करने के बहाने अपने पास रखे क्लोन एटीएम कार्ड से उनके एटीएम कार्ड को बदल लेते थे। इस दौरान उस व्यक्ति के पीछे खड़े होकर एटीएम पिन देख लेते थे। इसके बाद अलग-अलग प्रदेशों में जाकर एटीएम कार्ड से खाताधारक के खाते का सारा पैसा निकालकर बांट लेते थे। उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, व छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से एटीएम कार्ड बदलकर अब तक लाखों रुपये निकाल चुके हैं। क्षेत्राधिकारी सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि विंध्याचल थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। रामू भारतीय पर प्रयागराज, भदोही, प्रतापगढ़ के थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed