{"_id":"6750ae18c5f4ea1c1e0089c4","slug":"three-arrested-in-petrol-pump-robbery-two-shot-in-encounter-mirzapur-news-c-20-vns1017-812427-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: Copy - पेट्रोल पंप लूटकांड में तीन गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: Copy - पेट्रोल पंप लूटकांड में तीन गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो को लगी गोली
विज्ञापन
लालगंज /मिर्जापुर। दो नंवबर को लालगंज के बस्तरा पांडेय स्थित पेट्रोल पंप पर तमंचे के बल पर हुई लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। चितांग मोड़ आर्मी कंपाउंड के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस, दो खोखे, कटारी, 5,9040 रुपये और बाइक बरामद की है। पुलिस तीसरे के आरोपी के बारे में कुछ नहीं कह रही है। पुलिस बृहस्पतिवार को लूटकांड का खुलासा करेगी।
दो नवंबर को सुबह चार बजे लालगंज बस्तरा पांडेय स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे थे। बदमाश पंपकर्मियों से तमंचे के बल पर छह लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इससे पहले इसी मालिक के औराई स्थित पेट्रोल पंप पर भी बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की थी। सूचना पर पुलिस ने बुधवार की दोपहर में लालगंज के पगार गांव के पास से रोशन पटेल निवासी मिश्रलहौली कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लालगंज के चितांग मोड़ आर्मी कंपाउंड के पास घेरेबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली बदमाशों के पैर में लग गई। बदमाश विशाल बिंद उर्फ रंगीलाल निवासी राजपुर आमघाट थाना पड़री के दाहिने और नीलय सरकार उर्फ बंगाली दादा निवासी बाइरगाजी जनपद नादिया पश्चिम बंगाल के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों ट्राॅमा सेंटर में भर्ती है।
पकड़ा गया रोशन पटेल पेट्रोल पंप का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि लूटकांड में पुलिस और एसओजी की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।