फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested for stealing from jewelery shop

आभूषण की दुकान से चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing from jewelery shop
हलिया थाना क्षेत्र के आभूषण की दुकानों पर ग्राहक बनकर चोरी करने वाले गैंग के पति-पत्नी समेत तीन सदस्यों को पुुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा सीओ लालगंज परमानंद कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राकेश अग्रहरी ने सोमवार को तहरीर दिया कि आभूषण की दुकान से गहना चोरी हो गया। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। दुकानदार ने ग्राहक बनकर दुकान पर गहना चोरी करने आने वाली महिलाओं को पहचान लिया। पूछताछ करने पर युवक भाग गया। दुकानदार ने पुलिस केे बुलाकर दोनों महिलाओं को उनके सुपुर्द कर दिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तीसरे चोर को गिरफ्तार किया। जो पकड़ी गई एक महिला का पति है। पूछताछ में बताया कि उनका एक गिरोह है। जो आभूषण की दुकानों पर ग्राहक बनकर एक साथ जाते हैं। आभूषण देखने व खरीदने के नाम पर अलग-अलग आभूषण निकलवाते हैं। दुकानदार को झांसा देते हुए मौका पाकर दिखाए गए आभूषण में से कुछ को चोरी कर लेते हैं। गिरफ्तार आरोपी में शेषमणि निवासी तेंदुहनी, उसकी पत्नी धर्मशीला और अमरावती का चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस ने तीनों के पास से सोने का लाकेट, टूटी जंजीर, काले मोती में गढ़ा लाकेट, सोने की अंगूठी, नाक की कील, 11 जोड़ी पायल, 12 जोड़ी बिछिया आदि बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed