UP: मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी...मास्टरमाइंड समेत तीन अरेस्ट, सरोज सरगम को दिए थे रुपये; बनाते थे अश्लील गाने
हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में लोकगीत गायिका सरोज सरगम पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तहसील प्रशासन की टीम गायिका की चल-अचल अवैध संपत्ति की खोज में गढ़वा गांव में भी पहुंची थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mirzapur News: मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी कर गाना गाने के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड राजवीर यादव समेत तीन इनामी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मोबाइल, एलईडी, कम्प्यूटर, कैमरा और आपत्तिजनक साहित्य समेत अन्य सामान बरामद किया। मामले की जानकारी एसएसपी सोमेन बर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता कर दिया।
हिन्दू आराध्य देवी मां दुर्ग पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी कर गाना गाने के मामले में पुलिस ने मड़िहान और शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के बाद गाना गाने वाले बिरहा गायिका सरोज सरगम, उसके पति राममिलन बिंद, सीताराम कोल, सुरेश कोल, प्रेम सरोज और राकेश कुमार यादव को 24 सितंबर को जेल भेजा।
मामले में मास्टर माइंड राजवीर सिंह यादव व सोनू व शशांक प्रजापति की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीम जुटी थी। आरोपियो को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीनों पर 25-25 हजार के इनाम की भी घोषणा की।
पुलिस ने की कार्रवाई
शुक्रवार को शहर कोतवाल नीरज पाठक, मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा एसओजी प्रभारी राजीव कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी मानवेंद्र सिंह की टीम ने मास्टरमाइंड राजवीर सिंह यादव निवासी सिंधोली सीतापुर, सोनू निवासी असवों दाउदपुर थाना हण्डिया प्रयागराज और शशांत प्रजापति निवास पहाड़ीपुर सराय इनायत प्रयागराज को गिरफ्तार किया।
उनके पास से तीन मोबाइल, दो एलईडी टीवी, दो कम्प्यूटर, पांच साउंड स्पीकर, एक कैमरा, अन्य इलेक्ट्रानिक सिस्टम सहित वाद्ययंत्र बरामद किया। एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि आरोपी राजवीर सिंह यादव की मुख्य भूमिका रही। यही आपत्तिजनक साहित्य का लेखक है। इसने सरोज सरगम को वित्तीय सहायता प्रदान कर आपत्तिजनक संगीत गायन करने के लिए प्रेरित किया।