फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three accused arrested for killing a young man near the temple

मंदिर के पास युवक की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for killing a young man near the temple
कैलहट। चुनार थाना क्षेत्र के बेला गांव में हनुमान मंदिर के पास रविवार की देर शाम युवक की चारपाई के पाए से पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी विकास (25) अपने गांव के ही पवन (38) के साथ बेला गांव की ओर जा रहा था। घर से डेढ़ किमी दूर बेला गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास बैठे कुछ लोगों ने दोनों को रोका। उनसे बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में युवकों ने चारपाई के पाए से विकास के सिर पर वार कर दिया। जब विकास गिरा तो बेरहमी से पिटाई करने लगे। बचाव करने आए पवन की भी पिटाई कर दी। पिटाई से विकास की मौत हो गई। जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक पिटाई करने वाले भाग गए। आक्रोशित लोगों ने मंदिर के पास स्थित पुजारी की मड़ई में आग लगा दी। घायल पवन को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर लोगों को समझाया। घायल पर पवन के पिता प्रमोद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया। सोमवार की सुबह पुलिस ने आरोपियों पवन कुमार सिंह और हिमांशु को कैलहट रेलवे स्टेशन से और दोपहर में तीसरे आरोपी प्रतीक सिंह को कैलहट बाजार से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि बेला गांव में मारपीट में एक युवक की मौत हो गई थी। 15 घंटे के अंदर तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed