{"_id":"600f0a718ebc3e544b54f9f2","slug":"thousands-stolen-in-a-house-mirzapur-news-vns571038471","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने मकान में हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने मकान में हजारों की चोरी
विज्ञापन
मिर्जापुर। घने कोहरे के बीच चोरों ने दिन में चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। सोमवार को लालगंज और हलिया थाना क्षेत्र में चोरों ने सोमवार की सुबह चोरी की है।
लालगंज। क्षेत्र के सेमरी मगरदा के क्षेत्र के बाद केहुनियां गांव में सोमवार की सुबह ही चोरी की वारदात सामने आई है। थाना क्षेत्र केहुनिया गांव निवासी रामदुलार के घर 10 बजे बाइक पर दो सवार दो युवक घर सूना देख उसमें रखा बक्सा तोड़कर पायल और उसमें रखे 500 रुपये नगदी चोरी कर ले गए। सुबह का समय होने के कारण घर के लोग इधर उधर अपने काम में लग गए थे। घर की महिला 500 मीटर की दूरी पर गाय को चारा देने गई थी। वह गाय को चारा देकर लौटी तो घर के अंदर का बक्सा टूटा पड़ा था। महिला ने उसी समय घर के पास से दो नौजवान को निकलते देखा। वे बाणसागर नहर के पास खड़ी अपाचे बाइक पर बैठे निकल गए। चोरी की सूचना पर चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
हलिया। थाना क्षेत्र के केड़वर गांव में सोमवार को घर सूनसान देखकर चोर ने घर में रखे 65 हजार रुपये नकदी समेत जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर महिला के होश उड़ गए। महिला ने थाने पर तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन
केड़वर गांव निवासी रमावती पत्नी सुखलाल निषाद ने सोमवार शाम को थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सुबह घर पर नहीं थी। इस दौरान चोर घर पर आए और ताला तोड़कर स्टील के डिब्बे में रखा 65 हजार रुपये नगद और जेवरात चोरी कर ले गए। जेवरात में चांदी की पेटी, चांदी का लच्छा छह, सोने की एक फुलिया व नथिया उठा ले गए। 65 हजार रुपये हैंडपंप का बोर लगवाने के लिए रखा था। महिला ने बताया कि नगदी और आभूषण समेत एक लाख का सामान चोरी कर ले गए है। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।