फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Those with concrete houses and tractors also got accommodation

Mirzapur News: पक्के मकान और ट्रैक्टर वालों को भी मिल गए आवास

Wed, 19 Mar 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Those with concrete houses and tractors also got accommodation
मिर्जापुर। पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों के चयन में धांधली उजागर हुई है। पक्के मकान और ट्रैक्टर वालों को भी आवास आवंटित कर दिए गए। जिला लोकपाल मनरेगा से शिकायत के बाद छानबे ब्लॉक के बरबटा ग्राम सभा में जांच कराई गई तो ऐसे चार मामले सामने आए। खंड विकास अधिकारी ने सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांंगा है।
विज्ञापन


बरबटा निवासी उमाशंकर गुप्ता ने जिला लोकपाल मनरेगा से शिकायत की थी कि वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 उनके गांव में पीएम आवास योजना के आवंटन में धांधली की गई है। उन्होंने शिकायत में बताया था कि गांव की अमरावती देवी के पास पक्का मकान होने के बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री आवास का आवंटन कर दिया गया है। विकास विश्वकर्मा को दो आवास आवंटित किए गए हैं। इसी प्रकार रामजग बिंद के पास पक्के मकान के साथ ट्रैक्टर भी है। उनको भी पीएम आवास योजना के तहत आवास का आवंटन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से अनियमितता की गई है।
विज्ञापन

इस पर जिला लोकपाल मनरेगा ने खंड विकास अधिकारी को शिकायत की जांच कराने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी छानबे रामपाल ने बताया कि एडीओ से आठ लाभार्थियों की जांच जांच कराई गई थी, जिनमें से चार अपात्र पाए गए हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी से इस संंबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परियोजना निदेशक डीआरडीए दिलीप सोनकर का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-

अपात्रों से हो सकती है रिकवरी
पीएम आवास योजना का गलत तरीके से लाभ लेने वालों से रिकवरी की जा सकती है। योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को आवास आवंटित किया जाता है। यदि रिपोर्ट लगाने में अनियमितता की गई होगी तो संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि सचिव का स्पष्टीकरण मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed