फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Those responsible for the disorder in the temple should be sent to jail

मन्दिर पर अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार लोगों को जेल भेजा जाय

Mon, 11 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Those responsible for the disorder in the temple should be sent to jail
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में रविवार को समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि विन्ध्यवासिनी मन्दिर पर अव्यवस्था फैलाने वालों को चिन्हित कर जेल भेजा जाय। जिलाप्रशासन , पुलिस व पण्डासमाज की संयुक्त बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने कई विन्दुओ पर कड़े निर्देश जारी किए। नगरपालिका को निर्देशित देते हुए उन्होंने कहा कि पुरानी वीआईपी , न्यू वीआईपी , कोतवाली व पक्काघाट मार्गो पर बिछाए गए चटाइयों के ऊपर काफी गंदगी बनी रहती है। इनपर लगातार झाड़ू लगता रहे , जिससे उनपर धूल , मिट्टी के अलावा छोटी छोटी गिट्टियां भी साफ रहे । गिट्टियों के कारण नंगेपाव दर्शनार्थियों को पीड़ा से बचाया जा सके। मंगलवार , बुधवार की मध्य रात्रि महानिशा पूजा की तैयारियों के लिए पुलिस अधीक्षक अजयकुमार सिंह ने रामगया घाट , तारा मन्दिर , भैरव कुण्ड , कालीखोह , गेरुआतालाब , सीताकुण्ड इत्यादि स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था की बात कही। मण्डलायुक्त ने जिलापंचायत व विद्युत ठेकेदारों को उक्त स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था समय के पूर्ण सुनिश्चित करने की हिदायत दी । गंगानदी में नाव संचालन की बात पर मण्डलायुक्त ने कहा कि नाविकों की रोजीरोटी के दृष्टिगत तमाम हिदायतों के साथ नाव संचालन की सुविधा दी गई है । अगर निर्देशो के विपरीत कोई नाविक नाव चलाते पाया जाता है तो उनपर तुरन्त आवश्यक कानूनी कार्यवाई की जाय । बैठक के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक रामकृष्ण भारद्वाज , पुलिस अधीक्षक अजयकुमार सिंह , अपरजिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल , नगरमजिस्ट्रेट विनयकुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed