Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees reached the ghats by prostrating themselves along the way, and offered *arghya* (a ritual offering) of Ganga water and milk to the Sun God.

Mirzapur News: घाटों तक दंडवत पहुंचे व्रती, सूर्य देव को दिया गंगा जल और दूध का अर्घ्य

Mon, 16 Nov 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Devotees reached the ghats by prostrating themselves along the way, and offered *arghya* (a ritual offering) of Ganga water and milk to the Sun God.
शेरवां क्षेत्र में दंडवत मुद्रा में अर्घ्य के लिए घाट की तरफ जाती महिला। - सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। कहीं ढोल-ताशे की थाप तो कहीं छठी मइया के पारंपरिक गीतों की गूंज... सिर पर प्रसाद से सजी दौरी और हाथों में पूजन सामग्री लेकर घाटों की ओर बढ़ते श्रद्धालु। चारों तरफ आस्था, उल्लास और भक्ति का अद्भुत नजारा। लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार को जिले भर के गंगा घाटों और जलाशयों पर ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत के तहत अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

जिले के 150 गंगा घाटों, तालाबों और पोखरों पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। नगर के पक्का घाट, नार घाट, बरिया घाट, संकठा घाट, कचहरी घाट और फतहां घाट पर दोपहर बाद से ही व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ जुटने लगी। शाम ढलने के साथ ही घाटों पर तिल रखने की जगह नहीं बची। गंगा की लहरों के बीच दीपों की रोशनी और सजे पूजा मंडपों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

छठी मइया के प्रति अटूट आस्था का नजारा भी देखने को मिला। कई महिलाएं और पुरुष दंडवत करते हुए घाटों तक पहुंचे। महिलाएं ढोल-ताशे की धुन पर छठी मइया के पारंपरिक गीत गाते हुए पूजन स्थल तक पहुंचीं। परिजन सिर पर प्रसाद से भरी दौरी लेकर उनके साथ चल रहे थे। शाम होते-होते प्रमुख घाटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
------
ईख के मंडप में सजी छठी मइया की वेदी
घाटों पर ईख से मंडप बनाकर छठी मइया की वेदी सजाई गई थी। बांस की दौरी और सूप में केला, नारियल, मौसमी फल, ठेकुआ, लड्डू और अन्य प्रसाद सजाकर पूजा की तैयारी की गई थी। रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक रोशनी से घाटों को सजाया गया था। गंगा में स्नान के बाद व्रती महिलाओं ने वेदी के सामने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
------------
सूर्य को अर्घ्य देते ही गूंजे जयकारे
शाम को जैसे ही भगवान भास्कर अस्ताचल की ओर बढ़े, व्रती महिलाएं गंगा के जल में खड़ी होकर अर्घ्य देने लगीं। शंख और शहनाई की धुन के बीच दूध और जल से सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया गया। सूर्य को विदाई देने के साथ ही घाटों पर छठी मइया के जयकारे गूंज उठे। व्रती महिलाओं ने संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और आरोग्य की कामना की। गंगा की लहरों पर झिलमिलाती रोशनी और श्रद्धालुओं की सामूहिक उपासना ने छठ की अनुपम छटा बिखेर दी। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।
--------------
झूले और खिलौनों की दुकानें सजीं, मेले जैसा नजारा
मिर्जापुर। छठ महापर्व पर रविवार को गंगा घाटों पर आस्था के साथ मेले जैसा नजारा भी देखने को मिला। बरियाघाट में वासलीगंज पुलिस चौकी से लेकर घाट तक सड़क किनारे खिलौनों, गुब्बारों और बच्चों के झूलों की दुकानें सज गई थीं। रंग-बिरंगे खिलौनों और आकर्षक झूलों से सजे बाजार में बच्चों के मनोरंजन के पूरे इंतजाम थे। यही नजारा पक्का घाट, नार घाट, बाबा घाट और फतहां सहित अन्य गंगा घाटों पर भी देखने को मिला। छठ पूजा के लिए घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने दुकानें सजा ली थीं। पूजा की रौनक के बीच सजे अस्थायी बाजारों से घाटों का माहौल उत्सवमय हो गया। संवाद
-----------------
ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलाशयों पर उमड़ी आस्था
मिर्जापुर। डाला छठ महापर्व पर रविवार को आस्थाधाम विंध्याचल के गंगा घाटों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों और जलाशयों पर भी व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य दिया।
विंध्याचल क्षेत्र में दिवानघाट, पक्काघाट, अखाड़ाघाट सहित अन्य घाटों पर महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। चुनार क्षेत्र के संतोषी घाट सहित अन्य घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाओं का हुजूम उमड़ा। सक्तेसगढ़ क्षेत्र में नदिहार अमृत सरोवर सहित अन्य तालाबों पर व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया। जमुई क्षेत्र के जमुहार गांव में जरगो नदी के तट पर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से सांध्यकालीन सूर्य की उपासना की और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मनोकामना मांगी। ड्रमंडगंज क्षेत्र में सेवटी नदी के तट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। हलिया के अदवा नदी घाट पर महिलाओं ने छठ पूजन कर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

कछवां नगर पंचायत के डीह स्थित कश्यप कुंड और जगतानंद आश्रम घाट पर भी छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को विधि-विधान से अर्घ्य दिया। शेरवां, पड़री, जमालपुर, अदलहाट और अहरौरा क्षेत्र में भी महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद छठ गीत गाते हुए अपने घरों को लौटीं। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed